फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 22 May 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम घर में घुसकर पड़ोसी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार की शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से घर पहुंचा और दबोचकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की दरिंदगी देख किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। किशोरी की चीखें सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख आरोपी युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। उधर, युवक के चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचे परिजनों को आपबीती बताई।

किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। बुधवार सुबह कोतवाली पहुंची पीड़ित किशोरी ने मामले की नामजद शिकायत कोतवाली पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।  किशोरी के साथ हुई घटना से घरवालों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें