फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची से युवक ने की दरिंदगी

Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने दरिंदगी की। चाकलेट देने के बहाने से खंडहर में बुलाकर उसके साथ हैवानियत की। हवस मिटाने के बाद युवक मासूम को बदहवाश हालत में छोड़कर भाग निकला। अचानक बच्ची के घर से लापता होने पर परिजन खोजबीन करते हुए खंडहर में पहुंचे। बच्ची की दशा देख परिजनों के होश उड़ गए। मासूम को लेकर थाने पहुंचे पीड़ित परिजनोें ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय मासूम बच्ची शनिवार की शाम घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला एक युवक चाकलेट देने के बहाने उसे पास के खंडहर में बुला ले गया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी कर डाली। मासूम के साथ हैवानियत करने के बाद युवक बदहवाश हालत में उसे छोड़कर भाग निकला। खोजबीन करते घर वाले खंडहर पर पहुंचे। वहां बच्ची सिसकिंया भर रही थी। मासूम की हालत देख घरवालों के होश उड़ गए।

मासूम बच्ची ने होश में आने के बाद आपबीती परिजनों को बताई। रविवार की सुबह घर वाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पड़ोसी युवक की हरकत के बाद से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। मामले में कौशाम्बी कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें