फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव में मासूम बच्ची की मौत, कोहराम

Fri, 06 Apr 2018 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 करारी इलाके के अषाढ़ा गांव में गुरुवार की सुबह एक छह माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की तबीयत डेढ़ महीने से खराब चल रही थी। कुपोषण का शिकार मासूम का परिजन इलाज नहीं करा पा रहे थे। बच्ची की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव की गुलिस्ता बानो पुत्री चमन अली ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में चित्रकूट जिले के मऊ थाना स्थित हटवा निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता की मानें तो 30 दिसम्बर 17 को ससुरालियों ने पीटकर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद वह मायके चली आई। मां-बाप की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण कुछ रोज बाद ही गुलिस्ता करारी इलाके के अषाढ़ा गांव निवासी अपने मामा वसीम के घर पर रहने लगी। तकरीबन दो महीने से उसकी मासूम बेटी (06 माह) की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों की जांच में बच्ची कुपाषण का शिकार पाई गई। आर्थिक तंगी के चलते उसका मुकम्मल इलाज नहीं कराया जा सका। नतीजतन गुरुवार की सुबह उसकी सांसें थम गईं। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर घटना की शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें