फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। तातारपुर लालू के गणेश नगर में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने कमरे में मृत पड़ा मिला। कुछ ही देर में पुलिस और क्षेत्रवासी मौके पर पहुंच गए। युवक की पहचान जनपद अमरोहा के मीरोसराय निवासी लल्लू सिंह के 32 वर्षीय पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक धर्मवीर इंडियन ऑयल डिपो में काम करता है। वह देर रात कमरे पर आकर सोया था। धर्मवीर की मौत कब और कैसे हुई, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से मामले में कोई कार्रवाई न करने की गुुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें