फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर लाखों की चोरी

Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव में शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने दस हजार नगदी समेत ढाई लाख रुपये कीमत का आभूषण पार कर दिया। चोर दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे थे। घरवाले छत पर सो रहे थे। ऐसे में घरवालों को चोरी की कानो कान खबर नहीं लग सकी। देर रात मामले का पता चलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बता दें कि पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी लखन लाल पुत्र राम दीन पाल शनिवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर छत पर सोने चले गए। इस दौरान मकान के पीछे की दीवार में नकब लगा कर घर के अंदर घुसे चोर आलमारी खोल कर उसमें लखन लाल की पत्नी का रखा सोने-चांदी का गहना समेत दस हजार रुपये पार कर दिया। परिजनोें का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दरवाजा अंदर से बंद कर मुख्य दरवाजे से भाग निकलने में कामयाब रहे।

देर रात पत्नी पानी भरने के लिए उठी तो घर का बिखरा सामान देख सन्न रह गई। उन्होंने अनहोनी की आशंका पर अपने पति एवं सास को भी जगाया। परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने नीचे जाकर देखा कि चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। गृहस्वामी का कहना है कि चोर तकरीबन 2.50 लाख कीमत का गहना एवं 10 हजार रुपये नगदी पार कर दिया है। घटना की सूचना पर पिपरी पुलिस ने मौके पर जाकर घटना के बाबत तहकीकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें