फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा कंथुआ गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, किशोरी मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा कंथुआ गांव के  रहने वाले भग्गू पाल की 17 वर्षीय पुत्री पूजा पाल की शनिवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किशोरी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजन किशोरी के शव को अस्पताल से निकाल कर घर ले गए। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें