फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोरों ने महिला को बेरहमी से पीटा

Sun, 21 Jan 2018 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनेठा गांव में शुक्रवार की रात मवेशी चोरों ने महिला को बेरहमी से पीट दिया। रात में चोर छप्पर के नीचे बंधी भैंस खोल रहे थे। शोर शराबा सुन जुटे ग्रामीणों की घेराबंदी करने पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गांव निवासी राम प्रकाश ने भैंस पाल रखी थी। शुक्रवार की रात घर के सामने पड़े छप्पर के नीचे बंधी भैंस को चोर खोल रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी पुष्पा देवी घर से बाहर निकल आई। और छप्पर के नीेचे टार्च की रोशनी से देखा।

इसी दौरान मौजूद चोरों ने महिला को दबोच कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों से घिरता देख मवेशी चोर मौके से भाग निकले। घटना स्थल पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए जख्मी महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटे घायल
सिराथू(ब्यूरो)। प्रतापगढ़ जिले के अलीपुर मनोहार गांव निवासी जितेन्द्र कुमार शनिवार को मां कमला देवी पत्नी सूर्य नारायण को बाइक से लेकर इलाज कराने के लिए सिराथू आ रहा था। तहसील के समीप बने ब्रेकर पर पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें