फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में एसटीएफ इलाहाबाद ने डाला डेरा

Sun, 21 Jan 2018 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद की एसटीएफ दो दिन से भरवारी में डेरा डाले हुए है। टीम के सदस्यों का काफी समय उन कोचिंग संस्थानों के इर्द-गिर्द मंडराने में गुजरता है, जिनकी जिले की खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। ऐसे में कहीं न कहीं बड़े स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जनपद के पुलिस अफसर इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भरवारी कस्बे में पिछले कई महीने से तीन कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के शिक्षक कथित तौर पर पढ़ा रहे हैं। मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों के लगभग दो हजार युवक यहां किराए के कमरों में रहकर पढ़ते हैं। तीनों कोचिंग संस्थानों का संचालन गेस्ट हाउसों में किया जाता है। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान कक्षा में युवक नारे भी लगाते हैं। अभी हाल ही में इस संदिग्ध गतिविधि की भनक खुफिया एजेंसियों को लगी तो वह संजीदा हो गईं। एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। एलआईयू की पूछताछ में कोचिंग संचालकों ने बताया है कि वह कृषि संबंधी शिक्षा देने का काम करते हैं।

हालांकि इस जवाब से एलआईयू संतुष्ट नहीं हैं। एसपी के निर्देश पर अब कोखराज पुलिस भी मामले की जांच करने में जुट गई है। इसी बीच दो दिनों से इलाहाबाद की एसटीएफ ने भी भरवारी में डेरा डाल दिया है। माना जा रहा है कि एसटीएफ को कोई न कोई सुराग मिला है। यही वजह है कि टीम के सदस्य ज्यादा वक्त कोचिंग संस्थानों के आसपास ही गुजारते हैं। कस्बाइयों की मानें तो कुछ लोगों से एसटीएफ ने कोचिंग संस्थानों, उनमें पढ़ने व पढ़ाने वालों के साथ-साथ उन लोगों के बारे में भी बहाने से पूछताछ की है, जिन्होंने पढ़ने वाले युवकों को किराए पर कमरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें