फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने परिवार को कुचला, गंभीर

Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हाईवे पर पुरामुफ्ती के रसूलाबाद कोइलहा गांव के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत बालिका को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव निवासी मसुरियादीन पत्नी कमला देवी और बेटी गुड़िया के साथ बुधवार की रात खेत से लौटते समय सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया।

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद से घायलों के अन्य परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें