फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करके कुएं में फेंकी युवक की लाश

Tue, 10 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा/सरायअकिल। सरायअकिल के कूरागांव के समीप युवक की हत्या करके हत्यारों ने शव कुएं में फेंक दिया। मृतक के बदन में एक भी कपड़ा नहीं था। खोजबीन के दौरान कुएं में एक जींस का पैंट मिला है। वहीं गले में काला निशान था। इससे माना जा रहा है कि गला घोंटकर हत्या किए जाने के बाद शव को कुएं में फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र कूरा गांव के बाहर पुराना ईंट भट्ठा है। पूर्व प्रधान के इस ईट भट्ठे के पास स्थित कुएं में सोमवार की शाम चरवाहों ने युवक की नग्न पड़ी लाश देखी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर लगते ही एसपी रतनकांत पांडेय के साथ ही सरायअकिल पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। करीब 28-30 वर्षीय इस युवक के शव की पहचान कराने में पुलिस घंटों परेशान रही, लेकिन तमाम मशक्कत के बाद भी कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं कर सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले में काला घेरा था। ऐसा लगता है कि किसी ने गला घोंटकर युवक की हत्या की। फिर कपड़े उतारकर उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया है। शव के साथ ही कुएं में एक जींस का पैंट भी मिला है। माना जा रहा है कि जींस का यह पैंट युवक का ही है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। सरायअकिल एसओ को घटना की छानबीन का निर्देश दे दिया गया है।  
विज्ञापन


उधर, महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर सोमवार की शाम टेंवा के समीप एक युवक संदिग्धदशा में मृत मिला। खून से लथपथ मिले युवक को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चेकअप करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को छानबीन के दौरान युवक की जेब से मोबाइल मिला है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मोबाइल के नंबरों पर बात करने पर पता चला कि मृतक रायबरेली जनपद के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी धीरेंद्र यादव (20) है। एसओ ने बताया कि हादसे की जानकारी उसके घरवालों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की जानकारी हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें