फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं से आक्रोशित कारोबारियों ने किया चक्काजाम

Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। चोरी की घटनाओं में इजाफे से नाराज पश्चिमशरीरा बाजार के कारोबारियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्र्रोशित कारोबारियों ने दुकानें बंद करके चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ के आश्वासन पर लोग माने।  पश्चिमशरीरा बाजार में इन दिनों चोरी की घटनाएं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। करीब 20 दिन पहले चोरों ने पप्पू मोदनवाल व राम सेवक त्रिपाठी के घर को निशाना बनाकर हजारों का माल पार किया था। इसके चार दिन बाद सुशील सिंह के घर में चोरी हो गई। नागेंन्द्र सिंह तथा भागीरथी के घरों से भी हजारों का माल उड़ाया गया। 17 नवम्बर को सोनू केसरवानी की कपड़े की दुकान में चोरी हुई थी। इसी दुकान में दो दिन पहले फिर चोरी हो गई। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पूर्व की अधिकतर घटनाओं में भी एफआईआर नहीं लिखी गई।
विज्ञापन


केस दर्ज हुआ तो खुलासा नहीं हुआ। इससे नाराज कारोबारियों ने हनुमान मंदिर चौराहे पर दुकानें बंद करके शुक्रवार सुबह जाम लगा दिया। लोग एफआईआर दर्ज करने के साथ खुलासे की जिद पर अड़े थे। जाम की बदौलत टेवां-बैरागीपुर व कौशाम्बी-हिनौता मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ सिटी एसएन पाठक ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खत्म हुआ और मार्ग बहाल हुआ। इससे पहले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें