फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षु से मारपीट, घेरी कोतवाली

Fri, 12 May 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सदर कोतवाली के ओसा स्थित जनक दुलारी शिवदत्त महाविद्यालय में गुरुवार की दोपहर एक बीटीसी प्रशिक्षु पर युवकों ने हमला कर दिया। प्रशिक्षु को घायल कर हमलावर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित प्रशिक्षुओं ने कोतवाली का घेराव किया और मामले की तहरीर पुलिस को दी। प्रकरण की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनकदुलारी शिवदत्त महाविद्यालय में कमलाकांत यादव बीटीसी का प्रशिक्षु है। गुरुवार को एक महिला प्रशिक्षु के पति से कमलकांत यादव की कहासुनी हो गई। इससे नाराज महिला प्रशिक्षु के पति ने अपने साथियों को कालेज बुला लिया ओर कमलाकांत यादव को घेरकर पीटा। घटना अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। कमलकांत ने 100 डॉयल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस नहीं आई तो बीटीसी प्रशिक्षु भड़क गए। गुस्साए प्रशिक्षुओं ने कोतवाली का घेराव किया। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव ने प्रशिक्षुओं से पूछताछ की। कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्होंने कमलाकांत से तहरीर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामूली विवाद में छात्रों के बीच मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें