फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाईयों की नहर में डूबने से मौत

Thu, 13 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पकसराई गांव के दो सगे भाईयों की बुधवार दोपहर ससुर खदेरी नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई अपनी भेड़ों को नदी में नहलाने गए थे। हादसे से घर में हाहाकार मचा हुआ है। देर शाम परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


  पकसराई निवासी शिवबरन पाल के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा अंकुर (08), मझला बेटा अंकुल (06) और छोटा बेटा अंकुश तीन साल का है। बुधवार की दोपहर शिवबरन पाल अपनी भेड़ों को लेकर ससुर खदेरी नदी की ओर चराने गया था। उसके साथ तीनों बेटे भी थे। दोपहर करीब दो बजे शिवबरन अपने छोटे बेटे अंकुश के साथ घर वापस चला आया। बड़ा बेटा अंकुर व मझला अंकुल नदी किनारे थे। इसी दौरान वह दो भेड़ों को नहलाने के लिए नदी में ले गए। पैर फिसलने से दोनों भाई गहरे नदी में चले गए।

बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुके थे। सूचना गांव वालों को मिली तो वह भागकर आए। एक घंटे बाद दोनों का शव उतराता हुआ मिला। इससे घर में हाहाकार मच गया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें