फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से बालक की मौत

Wed, 29 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
चरवा के सैयदसरावां रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटने से हुई बालक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मनौरी रेलवे क्रासिंग पार करते समय मंगलवार दोपहर एक बालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


चरवा थाने के नया तालाब मजरा सैयदरसरावां निवासी अजय यादव किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। उसके परिवार में शादी है। मंगलवार को वह अपने बेटे रितेश यादव (10) को इसी सिलसिले में साथ लेकर खरीदारी करने मनौरी बाजार गया था।। मनौरी क्रासिंग पार करते समय वह आगे था जबकि बेटा रितेश पीछे-पीछे चल रहा था। इस दौरान इलाहाबाद से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी ने रितेश को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में उसके चीथड़े उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो ड्राइवर का पैर कटा
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती निवासी सुजीत कुमार (16) पुत्र मूलचंद्र ऑटो की ड्राइवरी करता है। मंगलवार दोपहर वह मनौरी पावर हाउस के पास ऑटो खड़ी कर रेलवे लाइन की तरफ शौच करने चला गया। इस दौरान सामने से आ रही ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। लहूलुहान सुजीत को स्थानीय लोगों की मदद से इमरजेंसी वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें