फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक का रेता गला, गंभीर

Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सदर कोतवाली के टेवा के समीप गुरुवार की शाम को निकले युवक अरुण तिवारी को हमलावरों ने घेरकर गला रेत दिया। युवक तड़पने लगा तो हमलावर छोड़कर भाग निकले। गांव वालों की सूचना पर पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, हालत नाजुक होने पर उसको एसआरएन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


   सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवा निवासी अरुण तिवारी (22) पुत्र ज्ञानेंद्र तिवारी खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं । गुरुवार की शाम को लगभग सात बजे अरुण तिवारी गांव के बाहर गया था। गांव से बाहर निकलते ही अरुण तिवारी को युवकों ने घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, युवकों ने अरुण तिवारी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने अरुण तिवारी को धारदार हथियार से गला रेत दिया।

इससे उसकी हालत खराब हो गई। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताला भेजा गया। हालत नाजुक होने पर उसको इलाहाबाद के एसआरएन रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र का कहना है कि घटना संदिग्ध है। मेडिकल पैनल की जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें