फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में बालक डूबा, मौत

Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोकसहा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बालक को पानी से निकाल कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोकसहा गांव निवासी देवराज सरोज क ा आठ वर्षीय बेटा अरविंद कुमार शुक्रवार की दोपहर खेलने के लिए गांव के बाहर गया हुआ था। वह लौट कर नहीं आया। काफी समय बीत जाने के बाद जब बालक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तलाशने के बाद बालक का शव गांव के बाहर पानी भरे एक गड्ढे में मिला। परिजनों ने बालक के शव को गड्ढे से निकाल कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें