करारी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के अहमदिया पर गांव का रहने वाला राजू (25) पुत्र सुरेश कुमार रविवार की दोपहर साथी बदलू निवासी करारी के साथ बाइक से रजईपुर गांव गया था। दोपहर में वह साथी को छोड़ने के लिए करारी आ रहा था। गुलामीपुर गांव के समीप राजू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी बदलू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जख्मी युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में हुई युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।