मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
सैनी इलाके की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो रविवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिला भीतर घुस गई तो हमलावरों ने उसे घर में घुसकर पीटा। उसके पकड़े भी फाड़ डाले। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। इल्जाम है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।