दहेज की मांग पूरी नहीं होने से खफा ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। मारपीट में विवाहिता का गर्भपात हो गया है। घटना की शिकायत एसपी से की गई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
करारी कोतवाली के रक्सवारा गांव की राममनी साहू पुत्री राम मनोहर साहू की शादी वर्ष 2016 में मंझनपुर कोतवाली के ओसा गांव के मनोज साहू के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले राममनी को दो लाख रुपये दहेज में और लाने की मांग करने लगे। राममनी ने यह बात अपने मायके वालों को बताई तो उन्होंने इतना पैसा देने में असमर्थता जाहिर की। राममनी का कहना है इसके बाद उसे उसका पति व सास आए दिन प्रताड़ित करने लगे। हद तो तब हो गई, जब मारपीट में राममनी का गर्भपात हो गया। इलाज कराने के बजाय उसे घर से भगा दिया गया।