फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Fri, 15 Feb 2019 12:22 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने के बाद घर से निकाल दिया। मामले में एसपी के आदेश के बाद पति समेत आधा दर्जन ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के गौसपुर टिकरी गांव निवासी सरिता पुत्री लालता का कहना है कि उसकी शादी सैनी कोतवाली के भैरवपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज लाने के लिए सरिता को प्रताड़ित करने लगे। सरिता को अक्सर ससुराल में ताने दिया जाने लगे। सरिता ने मामले की जानकारी मायके वालों से की। मायके वालों ने बिरादरी के लोगों से बात कर सुलह का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पिछले दिनों ससुराल वालों ने मारपीट कर ससुरालियों को घर से निकाल दिया। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सरिता के पति दिनेश, ससुर देवनाथ, सास केवला, नंद निशा व गुड़िया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें