दया छपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जगदेवा पांडेयपुर अंतर्गत रामपुर में बुधवार की रात चोरों ने एक गुमटी के ऊपर लगे पटरे को उखाड़ कर गुमटी में रखे 700 रुपये नगद समेत अन्य सामान चुरा लिया। तिवारी टोला निवासी वीरेंद्र तिवारी रामपुर में गुमटी में घरेलू खाद्य सामग्री की दुकान किए हैं। रोज की तरह बुधवार को दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो गुमटी टूटा हुआ था और उसमें सामान व नगदी गायब था। वीरेंद्र ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है।