फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरा गांव के प्रधान पति पर कातिलाना हमला

Thu, 31 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी इलाके के पिंडरा गांव के प्रधानपति पर बृहस्पतिवार की दोपहर सरेराह कातिलाना हमला हुआ। गांव के  एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौटते समय उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करके जान लेने की कोशिश हुई। हमले में जख्मी प्रधानपति की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले का आरोप गांव के कोटेदार पर है। प्रधानपति की तहरीर पर करारी पुलिस ने कोटेदार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहावनपुर गांव निवासी रमेश कुमार उर्फ मेवा लाल की पत्नी इस बार गांव की प्रधान निर्वाचित हुई हैं। बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के दौरान से ही उनकी कोटेदार से तनातनी बनी हुई है। इधर, बृहस्पतिवार को प्रधानपति गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अपराह्न करीब दो बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही कोटेदार ने घर के समीप पहुंचे। बताया जाता है कि कोटेदार पहले से ही 4-5 लोगों के साथ घात लगाकर बैठा था। प्रधानपति के पहुंचते ही इन लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले में लहूलुहान होकर प्रधानपति गिर पड़े। प्रधानपति पर हमले से गांव में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ आती देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ जख्मी पड़े प्रधानपति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महीनेभर पहले भी  कोटेदार से प्रधान के बेटे के बीच मारपीट हुई थी। करारी एसओ महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोटेदार समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच और हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं प्रधानपति पर हुए हमले से गांव में तनातनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें