फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

Fri, 07 Jun 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित बैंक में सीसीटीवी फुटेज चेक करते एसपी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक में लगे चार तालों को तोड़ने के बाद स्ट्रांगरूम तक पहुंचा लेकिन लॉकर तोड़ने में नाकाम रहा। सुबह बैंक पहुंचे सफाई कर्मी ने ताला टूटा देखा तो अफसरों को खबर दी। घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एसपी प्रदीप गुप्ता फिंगर प्रिंट व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


 मंझनपुर स्थित कलक्ट्रेट परिसर में ही बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मी कृष्ण मोहन बैंक पहुंचा तो मेन गेट में लगे दोनों तालों को टूटा देख दंग रह गया। उसने घटना की जानकारी फोन पर शाखा प्रबंधक यूसी कक्कड़ को दी। उन्होंने इसकी सूचना रीजनल मैनेजर व सदर कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही जिलाधिकारी, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ सदर एसएन पाठक, इंस्पेक्टर सदर उदयवीर सिंह फिंगर प्रिंट व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक की मौजूदगी में बैंक के अंदर का मुआयना किया गया। प्रबंधक ने बताया कि बैंक से कोई भी समान चोरी नहीं हुआ है। बैंक में घुसने के लिए उसने बाहर लगे चैनर का दो ताला, मैनेजर कक्ष का एक ताला और स्ट्रांगरूम का एक ताला काटा तो जरूर लेकिन लॉकर से रुपया नहीं ले जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें