फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड होकर घर में सिस्टम से लड़ रहे फौजी

Wed, 20 Sep 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
देश की सरहद पर जान की बाजी लगाकर खड़े रहने वाले फौजियों को भी घर में सिस्टम से लड़ना पड़ रहा है। मामूली कामों के लिए भी उनको विभागीय अधिकारी व कर्मचारी चक्कर लगवा रहे हैं। इससे आजिज आए सेवानिवृत्त सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से गुहार लगाई है। कार्यालय की ओर से आठ रिटायर्ड फौजियों के शिकायती पत्र कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


 जिले के आठ रिटायर्ड फौजी अपनी मामूली समस्या को लेकर परेशान हैं। कई बार अधिकारियों के दफ्तर गए, गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। नतीजतन सेवानिवृत्त सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पास जाना पड़ा। जहां उन्होंने कर्नल महानंद रथ से अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई। अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही यह अधिकारियों से यह भी कहा है कि वह शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। रिटायर्ड फौजियों की अधिकांश शिकायतें शस्त्र लाइसेंस व जमीन पर कब्जे की हैं। शिकायती पत्र मिलते ही जांच शुरू करा दी गई है, लेकिन अभी तक एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें