फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के ऊपर गिरा बिजली का खंभा, मौत

Thu, 12 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अफजलपुर घोसियाना गांव में बुधवार की सुबह बिजली के  खंभे के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। सुबह पेड़ की डाल गिरने से हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


   सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर घोसियाना गांव की रहने वाली नाजमी बेगम (35) की शादी मऊआइमा के नादिर के साथ हुई थी। दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह आठ वर्षीय बेटे व तीन वर्षीय बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को गांव का ही एक व्यक्ति घर के बाहर एक पेड़ की डाल काट रहा था। इसी दौरान पेड़ की डाल घर के सामने से गुजरी विद्युत लाइन पर गिर गई। डाल गिरने से नाजमी के घर के सामने लगा बिजली का खंभा टूटकर गिर गया।

इससे वह खंभे के नीचे दब गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। युवती को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों को रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें