फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन्नो की मौत मामले में एडीजी ने दिया जांच का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के गौहानी गांव में ब्याही रन्नो की मौत मामले में एडीजी ने जांच का निर्देश दे दिया है। मृतका के पिता ने अपर पुलिस महानिदेशक से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद से आरोपियों  है।
विज्ञापन


    करारी इलाके के गुवारा निवासी भैरव प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रन्नो का विवाह करीब पांच साल पहले गौहानी में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक चार दिसम्बर को ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी।

इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। बताया कि हत्या की आशंका जताते हुए उसी रोज आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने पांच दिन पहले अपर पुलिस महानिदेशक से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसपी कौशाम्बी को आरोपों की जांच कर दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि घटना की नए सिरे से जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके हिसाब से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें