जम्मू। पक्का डंगा पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाले दो कश्मीरी तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने कच्ची छावनी और परेड रोड के बीच नाका लगाया था। यहां पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उन्हें पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगे। कुछ दूर जाकर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और तलाशी लेने पर इनके पास से हेरोइन मिली। आरोपियों में कुलगाम का जहांगीर अहमद वागे और कुलगाम का ही गुलजार अहमद गनेई शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पला चला है कि वह शहर के एक होटल में रुके थे। वह स्थायी रूप से कश्मीर से हेरोइन लेकर आते हैं और जम्मू के युवाओं को बेच देते हैं। वह पहले भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहे हैं। ब्यूरो