फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में अधेड़की मौत, दो घायल

Thu, 26 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। मंझनपुर-करारी मार्ग पर बुधवार की सुबह करारी के तुर्तीपुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में बदलेपुर (कोखराज) के अधेड़ शिवपूजन की मौत हो गई। वह दो अन्य युवकों के साथ एक ही बाइक से ननिहाल जा रहा था, तभी रास्ते में एक अन्य मोटर साइकिल से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। उसके साथ रहे दोनों रिश्तेदारों की भी हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को कब्जे में ले लिया है। जबकि बाइक चालक भागने में सफल रहा है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुर गांव निवासी शिवपूजन पाल (42) पुत्र मिट्ठूलाल बुधवार की सुबह अपने दो रिश्तेदार छोटका (35) पुत्र केशलाल और पन्नालाल (38) के साथ एक ही बाइक से ननिहाल  छिमिरछा (करारी) गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही इनकी बाइक तुर्तीपुर गांव के समीप मंझनपुर-करारी मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी करारी की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर लगने से शिवपूजन की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि साथ रहे छोटका और पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसा हुआ देख सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों के साथ ही ग्रामीण भी शोर मचाते हुए दौड़े। लोगों को आते देख दूसरी बाइक के दोनों सवार अपनी मोटर साइकिल छोड़कर भाग निकले। उधर, खून से लथपथ तीनों युवकों को देख लोग सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने शिवपूजन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों को डाक्टरों ने भर्ती कर लिया है। जहां इन दोनों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची। कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल आए। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें