फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत

Wed, 06 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी में मंगलवार की रात देर रात हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा करारी-इलाहाबाद मार्ग पर बटबंधुरी गांव के समीप तब हुआ, जब साइकिल सवार वृद्ध को डीसीएम ने कुचल दिया। जबकि दूसरे हादसे में महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर टेंवा गांव के समीप बेकाबू सफारी सड़क किनारे खड़ी गेंहू क्राप कटिंग मशीन से टकरा गई। इसमें होशियारपुर पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। जबकि 4 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चित्रकूट की ओर से मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे तेज रफ्तार सफारी कार मंझनपुर की ओर आ रही थी। सफारी जैसे ही नगर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव के समीप पहुंची। अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी गेहूं क्राप कटिंग मशीन से टकरा गई। हादसे में सफारी सवार राजीव सिंह (32) निवासी होशियारपुर पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में साथ बैठे सुखचैन गिल (32), राजवीर गिरवाल (28) निवासी लुधियाना पंजाब, हरजिन्दर सिंह (25) निवासी होशियारपुर और शाहरूख (20) निवासी कर्वी चित्रकूट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर, करारी थाना क्षेत्र के थाम्भा अलावलपुर गांव निवासी निसार अहमद (62) पुत्र बदलू मंगलवार को ससुराल सचवारा गांव गया था। रात करीब 10 बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह करारी क्षेत्र के बटबंधुरी गांव के समीप पहुंचा। इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे कुचल दिया। हादसे में निसार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन






 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें