बुधवार की रात करारी क्षेत्र के म्यौहर गांव के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्क्रर मार दिया।इस हादसे में बाइक की पिछली सीट पर बैठी बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए इलाहाबाद भेज दिया गया है।
कारारी क्षेत्र के रक्सवारा कटरा निवासी नरेश कु मार(20) पुत्र श्रीनाथ अपनी बहन मंजीता(14) को लेकर दावत खाने जा रहा था। ये लोग जैसे ही म्यौहर गांव के पास पहुंचे। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मंजीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा भाई नरेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय लोगों ेकी मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने दशा गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।