फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव के रहने वाला एक युवक 16 जुलाई को सड़क हादसे में घायल हो गया। एक माह सात दिन जिंदगी मौत से जूझने के बाद सोमवार की रात इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के मितवापुर गांव का रहने वाला लवकुश (25) पुत्र पंचम लाल 16 जुलाई को अपनी बाइक से मनौरी जा रहा था। वह जैसे ही मूरतगंज के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक कार ने उसे जोर दार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना देते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों नेे उसे इलाज के लिए इलाहाबाद एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। जहां पर एक माह सात दिनों तक वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा और अंत में 22 अगस्त की रात वह जिंदगी की जंग हार गया।

सात जुलाई को हुई थी शादी
 कोखराज थाना क्षेत्र के मितवापुर गंाव निवासी लवकुश की शादी 7 जुलाई को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिछौरा गांव निवासी शिवबरन की पुत्री रूपा के साथ हुई थी। शादी होने के 20 दिन बाद ही लवकुश अपनी बाइक से मनौरी जाने के दौरान घायल हो गया। एक माह सात दिनों तक जिंदगी से जूझने के  बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी के ऊपर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें