फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की फटकार पर छात्रा ने खाया जहर, मौत

Mon, 01 Apr 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। इलाके की एक छात्रा ने रविवार सुबह परिजनों की फटकार से नाराज होकर जहर खा लिया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


करारी इलाके की एक लड़की हाईस्कूल की छात्रा थी। बताया जाता है कि साथ पढ़ने वाले पड़ोसी गांव के युवक से उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर शनिवार रात पिता ने छात्रा को फटकार दिया। इसी से तैश में आकर रविवार सुबह उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिवार वालों ने छात्रा को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि किशोरी की मौत की जानकारी मिली है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें