फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनबे को बंधक बनाकर दो लाख की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर दो लाख की डकैती
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बे में सोमवार रात हुई घटना
पांच की संख्या में थे नकाबपोश बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
फोटो नं-44
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। भरवारी कस्बे में सोमवार रात एक फल कारोबारी की बीवी-बच्चों को बंधक बनाकर डकैतों ने करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पसीना छोड़ दिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
भरवारी कस्बे के नई बाजार मोहल्ले का राजू सोनकर पुत्र सूरज प्रसाद फल कारोबारी है। सोमवार रात वह किसी वैवाहिक समारोह की बुकिंग में गंगापार गया था। घर पर बीवी निराशा बच्चों तनू व अंशू के साथ थी। निराशा की मानें तो रात करीब दो बजे पांच की संख्या में आए नकाबपोश डकैतों ने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद भीतर घुसकर पूरे परिवार को तमंचा सटाकर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर आलमारी, बक्से का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपया और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। डकैतों ने शोर-मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी थी। इसलिए पूरा परिवार सहमा रहा। डकैतों के जाने के बाद गृहस्वामिनी ने शोर मचाया तो मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा हो गई। पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके डकैतों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

--
इनका कहना है
अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संभवत: पारिवारिक विवाद के चलते पट्टीदारों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
राजकुमार शर्मा-इंस्पेक्टर, कोखराज।
-----
सराफा व्यवसाई को पीटकर दो लाख के जेवर लूटे
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के रोही बाईपास के समीप सोमवार शाम हुई घटना, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। रोही बाईपास के समीप सोमवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक सराफा व्यवसाई को पीटकर उसकी बाइक की डिग्गी में रहा गहना लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र फूलचंद्र ने मूरतगंज में सर्राफे की दुकान खोल रखी है। सोमवार शाम दुकान बंद करने के बाद गहने बाइक की डिग्गी में रखकर वह घर जा रहा था। सर्राफ की मानें तो रोही बाईपास के समीप खड़ा होकर शौच करने लगा। तभी एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश आए और पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद डिग्गी में रहे करीब दो लाख रुपया कीमत के गहने लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें