फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटा, आठ घायल

Mon, 01 Apr 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव के समीप रविवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरा एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


     सरायअकिल कस्बा निवासी जयंत रैदास की बेटी साक्षी का रविवार को जन्मदिन था। इस अवसर पर जयंत एक विक्रम रिजर्व करके दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम जा रहा था। साथ में पत्नी रेखा, बेटी साक्षी, कामिनी, मां सुदामा देवी, भाई प्रदीप, बेटा संजय व भतीजा प्रेम भी था। सेलरहा पश्चिम गांव के समीप अचानक कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें