फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 1.20 लाख में कर दिया 101 मवेशियों का सौदा!

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 1.20 लाख में कर दिया 101 मवेशियों का सौदा!
विज्ञापन

कोखराज में आठ दिसम्बर को चार वाहनों से बरामद किए गए थे वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशी
किसानों को पता ही नहीं कि उनके हाथ किया गया है सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
टेढ़ीमोड़ । कोखराज कोतवाली पुलिस ने दस दिन पहले चार वाहनों से बरामद किए गए 101 मवेशियों का 1.20 लाख रुपये में सौदा कर दिया है। लिखापढ़ी में जिन किसानों के नाम पर सुपुर्दगी दिखाई गई है, उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। मातहतों के खेल की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
कोखराज पुलिस ने आठ दिसम्बर को ननमई मोड़ के समीप से तीन ट्रक व एक कंटेनर में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 101 मवेशियों को बरामद किया था। मौके से चार पशु तस्करों को भी पकड़ा गया। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। बड़ी संख्या में मवेशियों के बरामद होने की खबर फैलते ही पशु तस्करों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मानें तो सैलाबी गांव का एक कुख्यात तस्कर तत्काल कोतवाली पहुंच गया था। उसने पुलिस से 1.20 लाख रुपये में सांठगांठ की। इसके बाद लिखापढ़ी में दिखाया गया कि बरामद मवेशियों को किसानों के हाथ सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। किसानों का नाम रजिस्टर में दर्ज करके मवेशी फिर से तस्करों को दे दिए गए। लिखापढ़ी में जिन किसानों का नाम है, उनमें से कोई एक भी नहीं कह रहा कि मवेशी उसको मिला है। बतादें कि अभी हफ्ते भर पहले ही पशु तस्करों से सांठगांठ करने के आरोप में जिले के चार पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। इसके बाद भी कोखराज पुलिस ने अफसरों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रात के अंधेरे में लोड कराए गए मवेशी
बरामदगी के बाद पुलिस मवेशियों को कोतवाली लेकर गई थी। इसके बाद रात के अंधेरे में तस्करों से सांठगांठ करके उन्हें फिर ट्रकों में लोड कराकर कटने के लिए भेज दिया गया।
--
इनका कहना है
कोखराज पुलिस ने ऐसा किया है तो यह गंभीर बात है। आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें