फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव में रहने वाले एक युवक की सोमवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का शव पीएम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बम्हरौली निवासी राजेन्द्र (28) पुत्र रामधनी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात वह खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन परेशान हो गए। मौसी ने जाकर युवक को जगाया तो वो उल्टी करने लगा। यह देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवार वाले एंबुलेंस से युवक को लेकर अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। परिवार वाले मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें