फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में मिला नर कंकाल, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल में मिला नर कंकाल, सनसनी
विज्ञापन

-रकसराई गांव के समीप नहर किनारे झाड़ी में था पड़ा, परीक्षण के लिए भेजा
-हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल के रक्सराई गांव के समीप नहर किनारे झाड़ी में बृहस्पतिवार सुबह नर कंकाल पड़ा मिला। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कंकाल को परीक्षण के लिए भेज दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव ठिकाने लगाया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रक्सराई गांव के लोग बृहस्पतिवार सुबह खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान किसी की नजर नर कंकाल पर पड़ी तो वह सन्न रह गया। नहर की झाड़ी में कंकाल मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कंकाल की हड्डियों को इकट्ठा कर परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि नर कंकाल बिखरा पड़ा था। परीक्षण के बाद ही पता चलेगा की शव युवती का था या फिर युवक का। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। नर कंकाल मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कयास है कि हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन

------------------------
कंकाल के समीप मिली थी बोरी
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल के रक्सराई गांव के समीप मिले नर कंकाल के समीप एक बोरी भी पड़ी थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी बोरी से शव लाने के बाद कातिलों ने फेंक दिया। हालांकि पुलिस अभी इस बाबत कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कंकाल मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
------------------------
ग्रामीणों की चुप्पी में छिपा रहस्य
नेवादा (ब्यूरो)। गांव के समीप नहर की झाड़ी के साथ लोगों के खेत भी हैं। क्या ग्रामीण इस दौरान कभी खेत की ओर नहीं गए। यदि गए तो बदबू का एहसास क्यों नहीं हुआ। नर कंकाल का रहस्य ग्रामीणों की चुप्पी में छिपा है। शव फेंका गया होगा तो बदबू भी फैली होगी। पुलिस इन्हीं सवालों में उलझी हुई है।
विज्ञापन

-----------------------



सड़क दुर्घटना में जल निगम कर्मी की मौत
फोटो-
मूरतगंज (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के केसी का पुरवा गांव निवासी अशोक कुमार मिश्र (55) पुत्र श्यामसुन्दर जल निगम कर्मी थे। इन दिनों उनकी तैनाती इलाहाबाद में थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। महगांव के समीप सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इस पर बाइक कार में फंस गई। हादसे में जल निगम कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें