फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम-गुस्से के बीच बेटे समेत दंपति का उठा जनाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गम-गुस्से के बीच बेटे समेत दंपति का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

-शनिवार की शाम हाईवे पर कोखराज के लोहरा मोड़ के समीप हादसे में हुई थी मौत, परिजनों में कोहराम
फोटो-1 व 2-
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा (कौशाम्बी)। दारानगर गांव में रविवार सुबह बेटे समेत दंपति का एक साथ तीन-तीन जनाजा उठा तो लोगों की आंखों से आंसू बह चला। शनिवार रात हादसे में दंपति समेत बेटे की मौत हो गई थी। गम और गुस्से के बीच दोपहर तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
सैनी कोतवाली के दारानगर गांव निवासी लालचंद्र केशरवानी (50) पुत्र राम लाल गुमटी रख दो बेटे, दो बेटी के साथ परिवार की जीविका चलाता था। शनिवार सुबह वह सात वर्षीय बेटे नैतिक और पत्नी मंजू (45) को बाइक से लेकर ससुराल जसरा गया था। शनिवार शाम छह बजे वह जैसे ही कोखराज के लोहरा मोड़ के समीप पहुंचा इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जब कि मासूम बेटे की अस्पताल ले जाते समय सांसें थम गईं। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दंपति और उसके बेटे का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया। दोपहर बाद गम-गुस्से के बीच बेटे और दंपति का जनाजा उठा तो लोगों की आंखों से आंसू की धार बह चली। पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे समेत दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

---------------------
जनाजे में शामिल हुए सांसद-विधायक
कड़ा (ब्यूरो)। कड़ा के दारानगर गांव में दंपति और मासूम बेटे की हादसे में मौत की खबर जन प्रतिनिधियों को हुई। भाजपा संासद विनोद सोनकर के साथ सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा नेता अरुण केसरवानी, सोमेश्वर प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्या, सपा नेता अश्वनी सिंह के साथ तमाम जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
--------------------
बेटी का हाथ पीला करने से पहले विदा हुए दंपति
कड़ा (ब्यूरो)। दारानगर गांव निवासी लालचंद्र केसरवानी के दो बेटी, दो बेटे थे। शनिवार को बड़ी बेटी आकांक्षा (20) का रिश्ता देखने के लिए इलाहाबाद गया था। लौटते समय रास्ते में हुए हादसे में दंपति की मौत हो गई। बेटी का हाथ पीला करने से पहले ही दंपति ने दुनिया छोड़ दी। मां-बाप के साथ मासूम भाई की मौत से आकांक्षा के साथ बेटी रूपाली और बेटे हर्ष की रो-रोकर हालत खराब है।
---------------------
एसडीएम ने दिलाया मदद का भरोसा
कड़ा(ब्यूरो)। उपजिलाधिकारी सिराथू एसएन सिंह ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है। बताया कि पीड़ित परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा के साथ परिवहन विभाग से भी मदद दिलाई जाएगी। मृतकों को पांच लाख के साथ 40-40 हजार की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

----------------------
पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था लालचंद्र
कड़ा (ब्यूरो)। दारानगर गांव के रामलाल के पांच बेटों में लालचंद्र तीसरे नंबर का बेटा था। बताया जा रहा है कि लालचंद्र से पहले दो बेटों की बीमारी से मौत हो चुकी है। शनिवार रात तीसरे बेटे और बहू के साथ पोते के मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें