फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद बी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद बी लाल के खिलाफ एक और मुकदमा
विज्ञापन

आरोप, फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमुना क्रिश्चियन कालेज और मेरीवाना मेकर को हड़पा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
डायोसिस ऑफ लखनऊ एवं डायेसेसन एजूकेशन बोर्ड के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमुना क्रिश्चियन ईविंग कालेज और मेरीवाना मेकर को हड़पने का आरोप लगाते हुए शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल और अन्य सात लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इन शिक्षण संस्थाओं की फीस आदि के कई करोड़ रुपये व्यक्तिगत हितों में इस्तेमाल किए गए।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश द्विवेदी ने दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि डायसेसन एजूकेशन बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन विनोद बी लाल और उनके साथी इसी संस्था के सचिव राजेश जोसेफ, जमुना क्रिश्चियन कालेज के एम मैसी, डेविड डीन, हार्टमैन के प्रशासनिक अधिकारी डेविड और दिनेश भदौरिया ने हॉस्टल, स्कूल आदि पर अवैध कब्जा कर लिया है। छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पिछले 18 साल से छात्र-छात्राओं की फीस और शासन से मिलने वाली अनुदान राशि का बंदरवाट कर लिया है। इन्होंने बिना रजिस्ट्ेशन और मान्यता के अवैध कॉलेज भी संचालित किए हैं। थाना सिविल लाइन में इनकेखिलाफ धारा 419,420, 467,468,471 एवं 120 बी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें