फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर को अधमरा कर लूटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर को अधमरा कर लूटा, केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत से धान लोड करने आया था अजुहा मंडी
सैनी के भौतर मोड़ के पास मंगलवार दोपहर की घटना
अमर उजाला ब्युरो
अझुहा। सैनी कोतवाली के भौंतर मोड़ के पास एक ट्रक ड्राइवर को अधमरा कर लूट लिया गया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर पुलिस चौकी ले जाया गया। असलियत का खुलासा होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पानीपत के डेढ़ावाणी निवासी मोनू (35) पुत्र रामनरेश ट्रक ड्राइवरी करता है। मंगलवार को वह धान लादने नवीन मंडी अझुहा आया था। यहां लोडिंग में समय लगने पर वह मोबाइल पर बात करते-करते भौंतर मोड़ की तरफ पहुंच गया। दोपहर को सुनसान स्थान पर बाहरी व्यक्ति देखकर भौंतर निवासी छोटेलाल, अम्बिका प्रसाद, विनय और उसके भाई लवकुश ने उसे रोक लिया। यह सभी मवेशी चरा रहे थे। आरोप है कि इन चारों ने मोनू की जेब में मौजूद 12 सौ रुपए छीन लिए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उल्टा उस पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए हाथ-पैर बांधकर पुलिस चौकी पहुंचा दिया। जांच-पड़ताल के दौरान असलियत का खुलासा होने पर चौकी प्रभारी विनोद मिश्रा ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें