फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर गार्ड को बंधक बना बदमाश लूट ले गए बैट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
टावर गार्ड को बंधक बना बदमाश लूट ले गए बैट्री
विज्ञापन

लोहदा स्थित मोबाइल टावर में रात की घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा मोबाइल टावर के गार्ड को बंधक बना मंगलवार की रात बदमाश बैट्री आदि लूट ले गए। सुबह गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली के लोहदा गांव के समीप एक मोबाइल टावर लगा है। गाजीपुर के कुलवामऊ गांव का संतोष कुमार टावर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार की रात वह टावर परिसर में सोया था। उसके मुताबिक सुबह करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद टावर में लगी दो दर्जन बैट्री खोल लिया। केबिन से बैट्री निकालने के बाद बदमाश गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटा गार्ड घटना की जानकारी सुपरवाइजर को देते हुए थाने पहुंचा। भुक्तभोगी गार्ड से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




विक्रम पलटा दो लोग घायल
चायल (ब्यूरो)। करारी कस्बा निवासी गुड्डू पुत्र सूरजदीन बुधवार की सुबह साथी बहोरी के साथ अप्पे से केले की कटाई करने के लिए पिपरी के अकबपुर गांव जा रहा था। मुरादपुर गांव के समीप चालक अनियंत्रित हो गया और अप्पे सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।



साथियों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान
जुएं की फड़ से रकम जीत कर घर जा रहा था युवक, शिकायत
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के पेरई गांव के समीप मंगलवार की दोपहर साथियों ने युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवक जुएं की फड़ से रकम जीतने के बाद घर जा रहा था। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव का फोटू पुत्र सुंदर लाल मंगलवार को पड़ोसी गांव जुआं खेलने गया था। बताया जा रहा है कि घंटे भर बाद वह फड़ से रकम जीत लिया। इसके बाद घर जाने लगा। कुछ दूर पहुंचते ही पीछे से पहुंचे और युवक को दबोच कर बेरहमी से पीट दिया। लहूलुहान करने के बाद हमलावरों ने जीती गई रकम छीनने का भी प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। राहगीरों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें