फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाकर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन

घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पूरबशरीरा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचानक हालत बिगड़ती देख घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को पति ने भी कीटनाशक दवा खाकर जान देने का प्रयास किया था। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव की रेखा देवी की शादी सात साल पहले पूरब शरीरा गांव में शिवभूषण से हुई थी। सोमवार सुबह विवाहिता ने घर में रखी कीटनाशक दवा निगल ली। अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ती देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन घर वाले उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि पति से विवाद के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है। रविवार शाम पति ने भी कीटनाशक दवा निगल ली थी। समय से उपचार होने के कारण उसकी जान बच गई थी। घरेलू कलह से आजिज आने के बाद ही विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मायके वालों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें