फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)।
विज्ञापन

सरायअकिल के बिगहरा उस्मानपुर गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से विजय उर्फ झल्लर की मौत हो गई। सुबह युवक कमरे में बिजली का पंखा टांग रहा था। उसकी चीख सुन मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।

सरायअकिल के बिगहरा उस्मानपुर गांव निवासी विजय कुमार उर्फ झल्लर (38) पुत्र चंद्रपाल मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। 15 दिन पहले वह मुंबई से घर आया था। शनिवार सुबह पत्नी आरती देवी बच्चों के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने चली गई थी। रविवार सुबह विजय घर में लगे पंखे को ठीक करने के बाद उसे छत के चुल्ले में टांग रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक की चीख सुन पड़ोसी घटनास्थल की ओर भागे। बिजली से बचाते हुए युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


करंट लगने से युवक की मौत
बिजली का पंखा लगाते समय हुआ हादसा

आरती पर टूटा दुखों का पहाड़
बिगहरा उस्मानपुर गांव के विजय का हंसता खेलता परिवार था। परिवार में पत्नी आरती देवी के साथ बेटी दीपाली, अनुष्का, अंशिका और बेटा आयुष है। मुंबई से आने पर परिवार हंसी खुशी से रह रहा था। रविवार सुबह करंट लगने से हुई विजय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आरती देवी के सामने बच्चों की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। कैसे वह मासूमों का पालन-पोषण करेगी, इसको लेकर परिजनों के साथ ही रिश्तेदर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें