फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून संचालक को मारी गोली, फूंक दी दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैलून संचालक को मारी गोली, फूंक दी दुकान
विज्ञापन

जख्मी युवक का जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। घर के अंदर सो रहे सैलून संचालक को एक युवक ने गोली मार दी। वारदात के बाद उसने युवक के सैलून में भी आग लगा दी। फायर की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कौशाम्बी कोतवाली के मुड़िया डोली गांव निवासी लालमन सेन (35) पुत्र स्व. सहादेव गांव के बाहर सैलून चलाता है। बुधवार की रात लालमन घर के बाहर वाले कमरे में सो रहा था। रात करीब दस बजे खिड़की से किसी ने फायर कर दिया। गोली लालमन के दाहिने हाथ की बाजू में लगी। फायर की आवाज सुन परिजन व ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस बीच पता चला कि किसी ने लालमन की दुकान में आग लगा दी। छप्पर के नीचे खोली गई दुकान जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लालमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में गांव के भइयन पांडेय के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। भइयन से उसकी पुरानी रंजिश है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने बताया कि भइयन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दविश दी गई लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गड़ा धन निकाले जाने को लेकर रहा कौतूहल
फोटो नं-3
कड़ा (ब्यूरो)। शीतला धाम कड़ा के कालेश्वर घाट के समीप एक खेत में खोदे गए गड्ढे कौतूहल का विषय बने रहे। बुधवार की रात को किसी ने दो गड्ढे खोदे और पूजा की। सारा दिन लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कालेश्वर घाट के समीप मनीष पंडा का खेत है। गुरुवार की सुबह लोग खेत की तरफ गए तो देखा किसी ने मनीष के खेत में दस-दस फिट के दो गड्ढे खोदे मिले। गड्ढे के पास पूजन समाग्री मिली। चर्चा रही किसी ने यहां गड़ा धन की लालच में गड्ढा खोदा होगा। बंजारे अक्सर इस तरह की घटना कड़ा या इसके आसपास के इलाके में करते हैं। स्थानीय लोगों का मौके पर मजमा लगा रहा।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें