फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को रायफल की बट से पीटा, फोड़ी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को रायफल की बट से पीटा, फोड़ी आंख
विज्ञापन

- सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमलीगांव की घटना, सीओ से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमलीगांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने एक युवक को रायफल की बट से पीटा। पीट-पीटकर उसकी आंख फोड़ डाली। हफ्ते भर बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को सीओ चायल से शिकायत की है।
इमलीगांव निवासी राकेश पुत्र गयादीन ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित की मानें तो बीते शुक्रवार को भी दबंग अपशब्द कह रहा था। विरोध करने पर रायफल की बट से पिटाई शुरू कर दी। अंगुली घोंपकर एक आंख फोड़ डाली। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि सत्ता पक्ष से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को सीओ चायल को शिकायती पत्र दिया। सीओ ने इंस्पेक्टर सरायअकिल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



फर्जीवाड़ा कर मकान कब्जाने में केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कसिया पूरब गांव की अलकमा ने बताया कि उसका एक मकान मंझनपुर में है। पीड़िता की मानें तो खागा (फतेहपुर) निवासी एक परिचित ने फर्जी कागजात तैयार कराए और मकान में कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी होते ही अलकमा के होश उड़ गए। पीड़िता की मानें तो इसकी शिकायत महीने भर पहले उसने पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी नग्गन अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

-----

आग से चार बीघा गेहूं की फसल राख
पश्चिमशरीरा/टेंढ़ीमोड़। क्षेत्र के बड़हरी गांव निवासी त्रिलोकी तिवारी ने अपनी दो बीघा गेहूं की फसल कुछ दिन पहले ही कटवाकर खलिहान में रखवाई थी। शुक्रवार सुबह संदिग्ध दशा में खलिहान में आग लग गई। जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। इसी तरह सिराथू क्षेत्र के ऊषा देवी व ओमप्रकाश की एक-एक बीघा गेहूं की फसल शार्ट-सर्किट से जलकर राख हो गई।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें