फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकी लाठियां, आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में चटकी लाठियां, कई घायल
विज्ञापन

भूमि विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट, पांच पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा(कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में बुधवार की दोपहर दो परिवार के लोग भूमि विवाद में भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। मारपीट में आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुर्मी का डेरा (जजौली) गांव निवासी भुग्गन का पड़ोसी फिरोज से जमीन विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर रास्ते के विवाद को लेकर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। मारपीट में एक पक्ष से भुग्गन, अफसाना, रईस और दूसरे पक्ष से फिरोज, रहमत घायल हो गए। दो परिवारों के बीच खून खराबा देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने देर शाम दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक को पीट किया लहूलुहान
करारी(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के पट्टीपर अब्दुल रऊफ गांव निवासी मुन्ना सरोज का पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह खुन्नस में पड़ोसी से तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद पड़ोसी ने साथियों के साथ मिल मुन्ना को बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। युवक को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और युवक की जान बचाई। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें