फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमजदा महौल में हुआ मलय का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गमजदा महौल में हुआ मलय का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मंगलवार की शाम स्कूल बस से गिरने पर हुई थी छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा(कौशाम्बी)। कटरी गांव के मलय का शव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हुआ। गम के बीच छात्र को परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम विदाई थी। हालांकि परिवार के लोग स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कुछ भी नहीं बोले। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कटरी गांव निवासी मलय द्विवेदी (14) पुत्र डब्बू द्विवेदी करारी के रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार की शाम स्कूल बच से गिरने पर उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही से हुई या फिर छात्र की गलती से। इस बाबत घटना के दूसरे दिन भी परिवार के लोग खामोशी अख्तियार किए रहे। बुधवार की दोपहर गमजदा माहौल में छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। छात्र को अंतिम विदाई देते समय गांव के हर किसी के आंखों से आंसू छलक रहा था। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

-------------------
बेटे का स्कूल बैग देख बेसुध हुई करूणा
पश्चिमशरीरा(ब्यूरो)। कटरी गांव के मलय की मौत के बाद उसकी मां करूणा बेटे का स्कूल बैग और ड्रेस देख बेसुध हो जा रही थी। उसे बस बेटे का वह दृश्य नहीं भूल रहा था जब सुबह ढाठ-बाट के साथ घर से स्कूल बैग लेकर निकलता था। मलय की मौत से करूणा का रो-रोकर हाल बेहाल है।
-----------------------
होनी को कौन टाल सकता है
पश्चिमशरीरा(ब्यूरो)। कटरी गांव के मलय की मौत पर परिजनों में गम तो दिखा पर गुस्सा नहीं। परिवार के लोग बस यही कह रहे थे की होनी को कौन टाल सकता है। जो नसीब में था वह उनके साथ हुआ। ईश्वर जाने वह किसी का क्या बिगाड़े थे। देर रात तक छात्र के घर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने वालों का ताता लगा रहा।
विज्ञापन

-----------------------------


स्टे वायर में करंट उतरने से झुलसी महिला
सिराथू(ब्यूरो)। सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की माधुरी पत्नी बहोरन सैनी में किराए का मकान लेकर रहती है। बुधवार की दोपहर वह किसी काम से घर के बाहर निकली थी। एसएवी इंटर कालेज के समीप लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर को पकड़ लिया। करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें