एयर इंडिया के इंजीनियर सुपरिटेंडेंट को मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने गिरफ्तार किया है। इंजीनियर का नाम जनार्दन गुनाजी बताया जा रहा है, जिस पर सोना तस्करी का सनसनीखेज आरोप लगा है। एयर इंडिया का ये इंजीनियर सोने की 8 बिस्किट्स की अवैध रूप से स्मगलिंग कर रहा था।
कस्टम विभाग ने आरोपी जनार्दन गुनाजी के पास से 44 लाख 10 हजार 844 रुपए की कीमत का अवैध सोना भी बरामद किया है। एयर इंडिया के जहाज से स्मगलिंग का यह मामला किस तरह सामने आया फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
An Air India engineer superintendent Janardan Gunaji has been arrested by Mumbai airport Customs with 8 cut pieces of gold of ₹ 44,10,844, he was involving in a gold smuggling case. pic.twitter.com/1JOB54gB4u— ANI (@ANI) November 15, 2017