फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को पीटकर फाड़े कपड़े, किया दूसरा निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने तलाक लिए बिना दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर दो दिन पहले मायके पहुंचकर पति ने फिर महिला की पिटाई की। आरोप यह भी है कि कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर इलाके की एक युवती ने बताया कि उसकी शादी कोखराज क्षेत्र के एक युवक से करीब दो साल पहले हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक महीने भर पहले ससुराल वालों ने पीटकर उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने तलाक लिए बिना ही दूसरा निकाह कर लिया। निकाह की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने विरोध जताया तो दो दिन पहले पति मायके आ धमका। मायके में उसने पीड़ित महिला की बेरहमी से पिटाई की। कपड़े भी फाड़ डाले। फिर कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से नाराज पीड़िता ने गुरुवार को कोखराज पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति सहित आठ आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पिटाई तथा छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें