फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप कर मासूम का कत्ल करने वाले गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी इलाके की एक बालिका से गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने के दो आरोपी बुधवार को जेल भेज दिए गए। वहीं मंगलवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक छह वर्षीय लड़की के साथ सोमवार शाम पड़ोसी जगदीश पुत्र कल्लू व अरविंद पुत्र रामसिंह ने दुराचार किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह ही शव बरामद करने के साथ दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकार वार्ता में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने नशे की धुत होकर घृणित कार्य किया। दोनों आरोपी विवाहित हैं और मृत बालिका की बिरादरी के ही हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने खुलासे के लिए पिपरी इंस्पेक्टर की सराहना की है। वहीं, मंगलवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। एहतियातन गांव में दो दरोगा और एक सिपाही की तैनाती कर दी गई है। आरोपियों के परिवार के सदस्य घर पर ताला बंद करके फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें